सेंधवा
वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए ग्रामीण थाना प्रभारी को मिला परम विशिष्ट श्रेणी का KF रुस्तम जी अवॉर्ड

सेंधवा। के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार (रुस्तम जी पिस्टल अवॉर्ड) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग के 101 बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है । जिसमें से 7 पुलिस अधिकारियों को परम विशिष्ट श्रेणी का अवॉर्ड दिया गया है।
थाना प्रभारी थाना सेंधवा ग्रामीण ओपी चोंगडे को उनकी वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट श्रेणी का KF रुस्तम जी अवॉर्ड मिलने पर स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



