भोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई शहरों में तापमान 44 डिग्री पार, मौसम विभाग ने हीट वेव अलर्ट जारी किया
भोपाल, ग्वालियर समेत कई जिलों में लू की चेतावनी, दिन के साथ रात में भी गर्म हवाओं से बढ़ी परेशानी


भोपाल में MP Weather Alert के तहत प्रदेश में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दिन के साथ अब रात में भी गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पूरा मध्य प्रदेश भट्टी की तरह तप रहा है और तापमान लगातार नए स्तर छू रहा है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए हीट वेव की चेतावनी जारी की है।
प्रदेश के कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। खजुराहो और रतलाम में 44.5 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि दतिया और धार में 44.1 डिग्री, नौगांव और श्योपुर में 44 डिग्री तापमान रहा। टीकमगढ़ और मंडला में 43.8 डिग्री, दमोह में 43.6 डिग्री, उमरिया में 43.5 डिग्री और नर्मदापुरम में 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा गुना और सतना में 43.3 डिग्री, सीधी में 43.2 डिग्री, सागर में 43.1 डिग्री, रीवा और मलाजखंड में 43 डिग्री तथा रायसेन में 42.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। खरगोन में 42.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर साफ देखा गया। ग्वालियर और उज्जैन में तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 42.4 डिग्री, इंदौर में 42.2 डिग्री और जबलपुर में 42.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में शनिवार का दिन अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा।
मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।