अपराधखरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेराजनीति

बड़वाह। लव जिहाद के आरोपी का लाखों का अवैध एस्ट्रोटर्फ जमींदोज…विधायक बोले बहन-बेटियों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे…

कपिल वर्मा बड़वाह। सनावद नगर में लव जिहाद और लैंड जिहाद के आरोपियों के अवैध निर्माण पर अंततः जेसीबी का पीला पंजा चल ही गया।

लगभग 5 घंटे की ताबड़तोड़ कार्यवाही में प्रशासन ने लैंड जिहाद के आरोपी जुनेद शेख के अवैध और बिना अनुमति निर्मित एस्ट्रोटर्फ को पूरी तरह शुक्रवार को धराशायी कर दिया। नगर में अवैध निर्माण के विरुद्ध की गई यह पहली सबसे बड़ी कार्यवाही हैं।

नगरपालिका प्रशासन ने एक साथ 6 जेसीबी लगाकर लगभग 50 लाख रु की लागत से निर्मित अवैध एस्ट्रोटर्फ को पूरी तरह तोड़ कर जमींदोज कर दिया। इसी एस्ट्रोटर्फ के समीप बने भवन में जुनेद शेख के पुत्र माहिम शेख द्वारा हिंदू समाज की बालिका की बहकाने का मामला सामने आया था।

बालिका को शिकायत पर लव जिहाद के आरोपी माहिम के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था और आरोपी माहिम जेल में बंद है। हिंदू समाज लंबे समय से जुनेद शेख के अवैध रूप से निर्मित एस्ट्रोटर्फ को तोड़ने की मांग कर रहा था। आरोपी के अवैध निर्माण को तोड़ने में प्रशासन द्वारा किए जा रहे अनावश्यक विलंब के विरुद्ध शुक्रवार को आक्रोशित हिंदू समाज के नागरिक पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए।

आक्रोशित नागरिकों ने बिना अनुमति निर्मित एस्ट्रोटर्फ को तत्काल तोड़ने और एसडीएम को बुलाने की मांग की। इस बीच विधायक सचिन बिरला आक्रोशित नागरिकों के बीच पहुंचे और एसडीएम, नगरपालिका सीएमओ एवं तहसीलदार को अवैध रूप से निर्मित एस्ट्रोटर्फ को तत्काल तोड़ने के लिए कहा।

इस पर प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 6 बुलडोजर चलाकर लगभग 50 लाख रु की लागत से बिना अनुमति निर्मित एस्ट्रोटर्फ को तोड़ दिया। विधायक ने कहा कि सनावद नगर में लव जिहाद और लैंड जिहाद के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही संपूर्ण मध्यप्रदेश में एक मिसाल बनेगी।बहन,बेटियों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने कहा कि सनावद नगर में हुए लव जिहाद और लैंड जिहाद विरुद्ध कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी और

एस्ट्रोटर्फ को तोड़ने में प्रशासन की ओर से हुए विलंब की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी। इसके पहले प्रजापति समाज के अध्यक्ष रवींद्र प्रजापत ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि लव जिहादी और लैंड जिहादी के अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही में प्रशासन द्वारा अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। इस कारण सकल हिंदू समाज उद्वेलित है।

आक्रोशित नागरिकों ने एसडीएम को बुलाने की मांग की और अवैध निर्माण तोड़ने में विलंब के लिए एसडीएम से जवाब तलब करने की मांग की। बजरंग दल के विभाग प्रमुख जितेंद्र राठौर ने भी प्रशासन की लचर और शिथिल कार्यवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया और लव जिहादी के अवैध एस्ट्रोटर्फ को तत्काल तोड़ने की मांग की।

राठौर ने आगाह किया कि लव जिहाद और लैंड जिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बजरंग दल के कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर भी लव जिहाद और लैंड जिहाद के विरुद्ध अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

उधर बिना अनुमति बने एस्ट्रोटर्फ को तोड़े जाने के दौरान एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, तहसीलदार केसिया सोलंकी, सीएमओ राजेंद्र मिश्रा, पटवारी नारायण दस्साने सहित बड़ी संख्या में नगरपालिका कर्मचारी उपस्थित थे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव भी सदल बल उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!