अपराधखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, छह शिकायतों के निराकरण के निर्देश

पारिवारिक विवाद से लेकर महिला संबंधी अपराधों तक की शिकायतें मिलीं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश

जनोदय पंच। बड़वानी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आम नागरिकों की छह शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पारिवारिक विवाद, मारपीट, भूमि विवाद और महिला संबंधी अपराधों के मामले शामिल रहे। शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल वैधानिक कार्रवाई और समय-सीमा में जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी में आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पारिवारिक विवाद, मारपीट एवं लड़ाई-झगड़े, भूमि विवाद, अमानत में खयानत तथा महिला संबंधी अपराधों से जुड़ी छह शिकायतें प्राप्त हुईं।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और विभागीय अधिकारियों को फोन पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

संवेदनशील मामलों में समय-सीमा में जांच पर जोर

पुलिस अधीक्षक शुक्ल ने जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की गुणवत्तापूर्ण जांच कर निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित नागरिकों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से थानों और कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। यह सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।

उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई से पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने पर जोर

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा, “आमजन की समस्या को सुनना और उसका संतोषजनक निराकरण करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई का उद्देश्य पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना और पुलिस व जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करना है।”

पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहे उपस्थित

जनसुनवाई के दौरान एसडीओपी बड़वानी रोहित अलावा, थाना प्रभारी बड़वानी कोतवाली निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, शिकायत शाखा से सुनीता मंडलोई और सावन दरबार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!