अपराधखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पलसूद के एकलबारा गांव में लूट की वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल निरीक्षण

पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मशरुका बरामदगी का दिया आश्वासन

जनोदय पंच। बड़वानी जिले के पलसूद थाना क्षेत्र के ग्राम एकलबारा में हुई लूट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की गंभीर जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी लखन पिता भगवतीप्रसाद, उम्र 60 वर्ष, निवासी भगवती फलिया ग्राम एकलबारा के घर 23 मई 2026 की रात करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और घटनाक्रम की जानकारी ली।

पीड़ित परिवार को दिया भरोसा

पुलिस अधीक्षक ने फरियादी एवं परिवारजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मशरुका और लूटी गई राशि बरामद की जाएगी।

फिंगर प्रिंट और साइबर जांच जारी

घटना के अनावरण के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न स्तरों पर जांच की जा रही है। घटनास्थल से प्राप्त फिंगर प्रिंट्स को परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं साइबर सेल बड़वानी की टीम ने मौके का निरीक्षण कर तकनीकी एवं डिजिटल डाटा संकलित किया है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। बड़वानी डॉग स्क्वॉड द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओपी अनुभाग राजपुर आयुष अलावा, थाना प्रभारी पलसूद विक्रम सिंह बामनिया एवं उपनिरीक्षक राजेन्द्र सोलंकी उपस्थित रहे। पुलिस ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!