सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा शहर और ग्रामीण थानों का पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने किया आकस्मिक निरीक्षण

लावारिस वाहन, जप्त शराब और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनोदय पंच। सेंधवा; पुलिस मुख्यालय भोपाल के विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने सेंधवा शहर और सेंधवा ग्रामीण थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लावारिस वाहनों, जप्तशुदा शराब, लंबित अपराधों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लावारिस वाहन और जप्त शराब का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने थाना परिसर में रखे लावारिस एवं जप्त वाहनों के रखरखाव, अभिलेखीकरण और उनके त्वरित निराकरण की स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही थानों में रखी जप्तशुदा शराब का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

लंबित प्रकरणों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायतें और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर देते हुए विवेचना कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न रजिस्टरों, मालखाना अभिलेखों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए।

सिकलीगर परिवारों की गतिविधियों की ली जानकारी

थाना सेंधवा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरमाबाद में निवासरत सिकलीगर परिवारों और उनसे संबंधित गतिविधियों की जानकारी भी पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त की गई। क्षेत्र में सतत निगरानी, सूचना संकलन और प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

पुलिस बल को किया संबोधित

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि थाना पुलिस आमजन के लिए न्याय और सुरक्षा का पहला केंद्र होती है। उन्होंने संवेदनशीलता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आमजन का विश्वास मजबूत करने तथा प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान एसडीओपी सेंधवा अनुभाग अजय वाघमारे, थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक दिनेश कुशवाह, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक ओमप्रकाश चोंगडे सहित दोनों थानों का पुलिस बल उपस्थित रहा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!