बड़वानी; पेयजल समस्याओं के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

बड़वानी; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में जिलें में गर्मी के मौसम एवं बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए कलेक्टर श्रीमति जयती सिंह द्वारा जिले में पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि आमजन को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि खराब हैंडपंपों एवं नल-जल योजनाओं का त्वरित सुधार सुनिश्चित किया जाए। जलापूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया हैं। जिसका मोबाईल नंबर 9111783632 है उक्त नंबर पर कॉल या व्हाटसअप 24 घंटे चालू रहेगा किसी भी प्रकार की जल से संबंधित समस्या के लिए उक्त नम्बर पर कोई भी व्यक्ति कॉल या व्हाटसअप कर सकतें है। प्राप्त समस्या एवं शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जावेगा ।



