यातायात पुलिस चौकी प्रभारी टीम द्वारा खलघाट चौराहे पर दो पहिया चार पहिया वाहनों पर की चालानी करवाई

जनोदय पंच। खलघाट। विगत कई दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी की इंदौर मुंबई मार्ग स्थित खलघाट फोरलेन व्यस्तम चौराहे पर गलत तरीके से रोड पर वाहन खड़े रहने की जिससे यातायात बाधित अथवा आमजन को भी समस्या हो रही थी कई बार ड्यूटी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी द्वारा समजाईश देने पर भी वाहन चालको द्वारा यातायात बाधित हो रहा था । खलघाट यातायात पुलिस चौकी प्रभारी नारायण सिंह कटारा, आरक्षक मनोज,प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी,द्वारा व्यस्तम चौराहे पर चलानी करवाई की गई दो पहिया वाहन,चार पहिया वाहन चालकों के पेपर ड्राइविंग लाइसेंस चेक किए गए मौके पर पेपर पूर्ण नहीं होने पर यातायात प्रभारी द्वारा समजाईश दी गई नेसनल हाईवे पर आए दिन दुर्घटना हो रही है गाड़ी मालिको को बगैर हेलमेट से सड़क पर वाहन ना चलाए सुरक्षित रहे सेफ रहे । यातायात प्रभारी नारायण सिंह कटारा द्वारा बताया गया ऐसी चलानी करवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी





