मनोरंजनमुख्य खबरेराष्ट्रीय

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज, इमोशनल अंदाज ने जीता दिल

गलवान संघर्ष से प्रेरित फिल्म के नए गाने ‘मैं हूं’ को फैंस से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया

जनोदय पंच। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मैं हूं’ रिलीज हो गया है। गाने में सलमान खान और चित्रांगदा की भावनात्मक केमिस्ट्री दिखाई गई है। देर रात जारी हुए इस गाने पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी।

इमोशनल अंदाज में सामने आया नया गाना

फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मैं हूं’ युद्ध, प्रेम और देशसेवा की भावनात्मक कहानी को सामने लाता है। यह गीत केवल देशभक्ति या रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जंग के दौरान बिछड़ने की पीड़ा और इंतजार की भावना दिखाई गई है। गाने में चित्रांगदा का किरदार सलमान खान को याद करते हुए नजर आता है, जो बॉर्डर पर जंग लड़ने गए हैं।

श्रेया घोषाल और अयान लाल ने दी आवाज

गाने के इस नए वर्जन को श्रेया घोषाल और कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने आवाज दी है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट आने लगे। सलमान खान ने यह गाना रात करीब 3 बजे पोस्ट किया था, लेकिन उस समय भी फैंस सक्रिय नजर आए। कई लोगों ने ‘ईद मुबारक भाईजान’ लिखकर प्रतिक्रिया दी, जबकि कुछ फैंस ने उन्हें आराम करने की सलाह भी दी।

गलवान संघर्ष से प्रेरित है फिल्म

अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म का पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। फिल्म भारत और चीन के बीच वर्ष 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है। सलमान खान इसमें भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म की नई रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!