इंदौरअपराधमुख्य खबरे

इंदौर में ग्रीन पार्क फायरिंग मामले में चंदन नगर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक नाबालिग संरक्षण में, देशी पिस्टल और जिंदा राउंड बरामद; वारदात में इस्तेमाल ब्लैक थार और एक्टिवा भी पुलिस ने जब्त की

जनोदय पंच। इंदौर के ग्रीन पार्क फायरिंग मामले में चंदन नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार, वाहन और घटनास्थल से खोखा बरामद किया है।

ग्रीन पार्क फायरिंग मामले में चंदन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार पुराने विवाद के चलते फरियादी पर पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप है।

पिस्टल और जिंदा राउंड बरामद

पुलिस ने आरोपी मोनू उर्फ मुसेफ के कब्जे से देशी पिस्टल और जिंदा राउंड बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल ब्लैक थार और एक्टिवा वाहन को भी जब्त किया गया है।

घटनास्थल से खाली खोखा बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से फायर किया हुआ खाली खोखा भी बरामद किया है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों से जुड़ी अन्य जानकारी और वारदात से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अब बरामद पिस्टल के स्रोत और मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!