खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; बलात्कार और पाक्सो प्रकरण का फरार आरोपी महाराष्ट्र में छिपकर काट रहा था फरारी, गिरफ्तार

थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन हवालात के तहत वर्ष 2021 से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जनोदय पंच। बड़वानी जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन हवालात के तहत सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट के एक प्रकरण में वर्ष 2021 से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र के औरंगाबाद क्षेत्र में पहचान छिपाकर रह रहा था, जिसे पुलिस ने पतारसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा।

पांच वर्ष से फरार वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक ओ.पी. चंगोडे के नेतृत्व में थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। 16 जून 2026 को पुलिस ने अपराध क्रमांक 127/2019, धारा 363, 366, 506, 376(2) भादवि एवं धारा 5/6 पाक्सो एक्ट के मामले में वर्ष 2021 से फरार स्थाई वारंटी शांताराम उर्फ संतराम पिता कैलाश, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सिरवेल को गिरफ्तार किया।

औरंगाबाद में छिपकर काट रहा था फरारी

पुलिस के अनुसार उक्त प्रकरण में सह-आरोपी अनिल पिता नारायण निवासी सिरवेल को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। सह-आरोपी को सजा होने के बाद शांताराम उर्फ संतराम गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर महाराष्ट्र के औरंगाबाद क्षेत्र में रह रहा था। चौकी चाचरिया पुलिस टीम ने लगातार पतारसी, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक ओ.पी. चंगोडे, सहायक उप निरीक्षक केशव यादव (चौकी प्रभारी चाचरिया), प्रधान आरक्षक बबलू तलवारे, आरक्षक संतोष डावर, आरक्षक सुनील बुंदेला तथा आरक्षक लोकेश मंडलोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!