सेंधवा में अग्रवाल समाज की नई टीम का गठन, पदाधिकारियों को वरिष्ठजनों ने दी बधाई
वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में गठित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को समाज के उत्थान और कल्याण के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

जनोदय पंच। अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के वरिष्ठजनों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वरिष्ठजनों ने अपेक्षा व्यक्त की कि नई टीम समाजहित, सेवा भाव, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।
विगत दिवस अग्रवाल समाज के निर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में मुख्य परामर्शदाता अजय मित्तल को बनाया गया है। संरक्षक के रूप में श्यामसुंदर ऐरन, केदारमल गोयल एवं नवीनचंद गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी तथा उपाध्यक्ष पद पर दीपक हजारीलाल गर्ग एवं सुशील ओमप्रकाश चौमूवाला को दायित्व दिया गया है।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में सचिव के रूप में संजय गोयल, कोषाध्यक्ष के रूप में राजकुमार मंगल, सहसचिव के रूप में विजेंद्र ओमप्रकाश गोयल, प्रवक्ता के रूप में मुकेश नंदलाल गोयल तथा प्रचार मंत्री के रूप में अर्पित वृंदावन तायल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी गठन के बाद समाज के वरिष्ठजनों ने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समाजहित में कार्य करने की जताई अपेक्षा
समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी को जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन समाजहित में पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ किया जाएगा। साथ ही सभी पदाधिकारियों के लिए समाज के उत्थान एवं कल्याण हेतु कार्य करने की शक्ति, क्षमता और दृढ़ता की कामना भी की गई।



