खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेराजनीति

बड़वाह। विधायक बिरला ने किया काटकूट सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे विशेष जनसंपर्क अभियान…

कपिल वर्मा बड़वाह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के बेमिसाल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विधायक सचिन बिरला ने रविवार को समीपवर्ती ग्रामों का व्यापक दौरा किया।

विधायक और भाजपा पदाधिकारियों ने ग्राम काटकूट, तारान्या, मेहंदीखेड़ा, कुंडी, बड़ेल, बरखेड़ा, मुंडला, रांजना और लखनपुरा में ग्रामवासियों से चर्चा की और ग्राम विकास तथा समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हैं। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं।

इस दौरान विधायक ने ग्राम परपड़ा में गिरिट वाले हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक ने ग्राम परपड़ा में 5 लाख रुपए की लागत से सर्वसमाज के सामुदायिक भवन तथा ग्राम लखनपुरा में 5 लाख रुपए की लागत से नायक समाज के सामुदायिक भवन और 5 लाख रुपए की लागत से गुर्जर समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। विधायक ने ग्राम कुंडी में राम मंदिर में निर्माण कार्य हेतु एक लाख रुपए तथा ग्रामवासियों के लिए पानी का टेंकर, ग्राम तरान्या में हनुमान मंदिर में निर्माण कार्य हेतु 51 हजार रूपए तथा ग्रामवासियों के लिए पानी का टेंकर, ग्राम मेहंदीखेड़ा में घाटी वाले हनुमान मंदिर में निर्माण कार्य हेतु एक लाख रुपए तथा ग्रामवासियों के लिए पानी का टेंकर एवं ग्राम बरखेड़ा में हनुमान मंदिर में निर्माण कार्य हेतु एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नेता खुमानसिंह जाट, नरहरी दांगी, महेश गुर्जर, लक्ष्मण काग, जितेंद्र सुराणा, अर्जुन केवट, अर्जुन कौशल, गणेश पटेल, सिंगाजी पटेल, राजकुमार वर्मा, संतोष अछाले, गोलू चौधरी, मनीष लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!