सेंधवाधर्म-ज्योतिष, समाज

सेंधवा में श्री मनोकामेश्वर एवं श्री निंबार्क विष्णु बिहारी मंदिर का 15वां वर्षगांठ उत्सव श्रद्धा से संपन्न

श्री मनोकामेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने की सहभागिता

जनोदय पंच। सेंधवा के दिनेश गंज स्थित श्री मनोकामेश्वर एवं श्री निंबार्क विष्णु बिहारी मंदिर का 15वां वर्षगांठ उत्सव धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान का अभिषेक, सामूहिक भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री मनोकामेश्वर सेवा समिति द्वारा आयोजित 15वें वर्षगांठ समारोह का शुभारंभ प्रातः भगवान के अभिषेक के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

भजन संध्या और प्रसाद वितरण में उमड़े श्रद्धालु

रात्रि में सामूहिक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भजनों के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, बब्बू सेठ अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अनिल चौधरी, निंबार्क तायल, सुनील शर्मा, राकेश अग्रवाल, बब्बू मिश्रा, नीमू ताई, सनप्रीत राजपाल, कौशल, प्रिंस वर्मा, सत्यनारायण शर्मा, पंडित गोविंद शास्त्री, पंडित सुमित शर्मा एवं राहुल सूर्यवंशी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!