खरगोन-बड़वानी

बड़वानी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, बड़वानी जिला अस्पताल में 146 गर्भवतियों की जांच; 67 हाई रिस्क चिन्हित

बड़वानी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय बड़वानी में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान कुल 146 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक जांचें की गईं।

सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना तथा मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि अभियान को 10 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

अभियान के दौरान जांच में 67 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) श्रेणी में पाई गईं। इनमें 14 स्थानीय क्षेत्र, 46 विकासखंड क्षेत्र तथा 7 अन्य क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हैं। सभी हाई रिस्क गर्भवतियों की विशेष निगरानी के लिए फॉलोअप की व्यवस्था की गई है।
अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, रक्त एवं मूत्र जांच के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यकतानुसार सोनोग्राफी परामर्श दिया गया तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
डॉ. खन्ना ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9ओर 25तारीख को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और संस्थागत प्रसव अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डॉ. नीलम कतिया तथा एमएच कोऑर्डिनेटर किरण दुबे के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय के चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
बॉक्स

PMSMA के 10 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां

(1)मातृ मृत्यु दर में 43 अंकों की कमी (130 से घटकर 87 प्रति लाख जीवित जन्म)

(2)7.5 करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच का लाभ

(3)1.2 करोड़ से अधिक उच्च जोखिम गर्भावस्थाओं की पहचान एवं प्रबंधन
(4)प्रत्येक माह की 9तारीख को निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!