खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; प्रभारी मंत्री डॉ. टेटवाल ने कारकेड के बजाय बस से किया सफर

बड़वानी; मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री तथा बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने बड़वानी जिले के प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपील पर अमल करते हुए, अपने कारकेड के बजाय सामूहिक परिवहन को प्राथमिकता दी।
वर्तमान वैश्विक ऊर्जा संकट और ईधन की खपत को कम करने के उद्देश्य से मंत्री डॉ. टेटवाल ने अपने प्रोटोकॉल के वाहनों की संख्या को सीमित करने का प्रयास किया है।


शुक्रवार को एक विशेष पहल के तहत प्रभारी मंत्री डॉ. टेटवाल, लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, पानसेमल विधायक श्री श्याम बरड़े, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, एसडीएम श्री भूपेंद्र सिंह पटेल एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग वाहनों का बजाय एक ही बड़ी बस में सवार होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक का सफर तय किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!