खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

बड़वानी के छात्र कार्तिक यादव का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन, खरगोन में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

पश्चिम क्षेत्रीय लेदर बॉल क्रिकेट स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर छिंदवाड़ा की विभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला अवसर

जनोदय पंच। बड़वानी जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरलाय के छात्र का पश्चिम क्षेत्रीय लेदर बॉल क्रिकेट स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता छिंदवाड़ा में आयोजित होगी। चयन से विद्यालय में उत्साह का माहौल है।

खरगोन में आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय लेदर बॉल क्रिकेट स्पर्धा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरलाय के छात्र कार्तिक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन विभागीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता छिंदवाड़ा में आयोजित होगी।

अधिकारियों और शिक्षकों ने दी बधाई:

कार्तिक यादव के चयन पर सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह, प्राचार्य श्रीमती वंदना जोशी, जिला खेल अधिकारी श्री मुकेश मालवीय, व्यायाम शिक्षक संजय पारगीर एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!