खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

सेंधवा में गोई नदी की स्वच्छता के लिए उतरे एनसीसी कैडेट्स, पुनीत सागर अभियान के तहत चलाया सफाई अभियान

वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई ने प्लास्टिक कचरा हटाकर लोगों को किया जागरूक

जनोदय पंच। सेंधवा में पुनीत सागर अभियान 2026 के अंतर्गत गोई नदी के तट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के कैडेट्स ने सफाई कर जल प्रदूषण और प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

सेंधवा शहर के समीप स्थित गोई नदी के तट पर आयोजित अभियान के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने प्लास्टिक, गंदगी, थालियां और अन्य अपशिष्ट पदार्थ एकत्रित कर सफाई की। अभियान का उद्देश्य नदी तट को स्वच्छ रखना और आमजन को जल प्रदूषण तथा प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश:

कैडेट्स ने लोगों से नदी में कचरा और प्लास्टिक नहीं फेंकने तथा जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि नदियों में कचरा फेंकने से जल प्रदूषण बढ़ता है, जिसका जलीय जीवों और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

चार वर्षों से जारी है अभियान:

पुनीत सागर अभियान पिछले चार वर्षों से निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेंधवा महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स भी पिछले चार वर्षों से गोई नदी के तट पर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित कर रहे हैं। इसके माध्यम से नदी को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

लेफ्टिनेंट संजय चौहान के मार्गदर्शन में आयोजन:

यह अभियान लेफ्टिनेंट प्रोफेसर संजय चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने नदियों और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!