मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

बड़वानी युवा संगम रोजगार मेले में 95 युवाओं का प्रारंभिक चयन, सांसद डॉ. पटेल ने बढ़ाया उत्साह

युवा संगम रोजगार मेले में निजी कंपनियों ने युवाओं के साक्षात्कार लेकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

जनोदय पंच। शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में मंगलवार को युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन हुआ। रोजगार मेले में 235 से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया। विभिन्न निजी कंपनियों ने साक्षात्कार लेकर 95 विद्यार्थियों का प्रारंभिक चयन किया। सांसद डॉ. गजेंद्र सिंह पटेल और कलेक्टर महोदया ने युवाओं को रोजगार और करियर मार्गदर्शन दिया।

युवाओं की क्षमता पर सांसद ने जताया भरोसा

मध्य प्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजना के अंतर्गत आयोजित मेले में लोकसभा सांसद डॉ. गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि बड़वानी जिले के युवाओं में असीम ऊर्जा और अद्भुत क्षमता है। उन्होंने कहा कि युवा जहां भी जाते हैं, अपने क्षेत्र को गौरवान्वित करते हैं। कलेक्टर महोदया ने युवाओं से प्रति मंगलवार आयोजित युवा संगम रोजगार मेले के लिए सेतु बनने और अन्य योग्य युवाओं को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बेहतर करियर बनाया जा सकता है।

95 विद्यार्थियों का प्रारंभिक चयन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला रोजगार अधिकारी टी.एस. डूडवे ने बताया कि मेले में टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड पीथमपुर से स्वागत, औद्योगिक श्रमिक एसोसिएट से विष्णु मालवीया, बी-एबल फाउंडेशन से अरविंद परिहार, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से रोशन जमरा और आकाश एंटरप्राइजेज से कुलदीप अहीरवाल उपस्थित रहे। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संभागीय मॉडल डॉ. मधुसूदन चौबे, केतन मालवीय, अनुराधा पाटीदार, कमलेश गुप्ता और यश जी सेठी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिनेश पाटीदार ने किया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!