खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

बड़वानी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण भाव के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज बड़वानी विधानसभा के पाटी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखल्या के ग्राम हाटबावड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल ने देव मोगरा माता मंदिर के समीप अध्यक्ष निधि से ₹5,11,113 की लागत से स्वीकृत सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आदि आदर्श योजना के अंतर्गत नवनिर्मित उचित मूल्य दुकान एवं आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।




