बड़वानी; सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन’

बड़वानी; जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम का जिला पंचायत के तत्वावधान में भव्य नमो युवा शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल ने की, जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन वर्मा, जनपद पंचायत बड़वानी अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पप्पू केवजा पटेल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भूपेंद्र गोयल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अर्पित गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा सामाजिक सहभागिता से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सामुदायिक भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जिला परियोजना प्रबंधक सुश्री अनुराधा पाटीदार ने बताया कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सामान्य गृहिणी से ष्लखपति दीदीष् बनने तक के अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए तथा इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली सीआरपी व सदस्यों को सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा गुब्बारे आकाश में छोड़े गए, महिलाओं के लिए रस्साकशी व चेयर रेस जैसी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, और कार्यक्रम का सफल संचालन जिला वित्त प्रबंधक श्री गणेश कुशवाह द्वारा किया गया जिसमें आजीविका मिशन का संपूर्ण स्टाफ एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।




