मालवा-निमाड़

बड़वानी; मोहर्रम को लेकर जिलेभर में शांति समिति की बैठकें सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत निर्देश

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में हुई महत्वपूर्ण बैठकें

जनोदय पंच। बड़वानी जिले में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में शांति समिति बैठकें हुईं। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग, सुरक्षा, यातायात एवं सोशल मीडिया निगरानी पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।


जिलेभर में शांति समिति बैठकें सम्पन्न

बड़वानी। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठकों में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, तहसीलदार, नगर निकाय अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, पत्रकार बंधु, ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


व्यवस्था और सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा

बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, ताजिया जुलूस मार्ग, समय-निर्धारण, यातायात व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

साथ ही थानों में सूचना संकलन करने वाले कर्मचारियों को संवेदनशील होकर ड्यूटी करने तथा क्षेत्र में सतत सूचना संकलन एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।


जनजागरूकता और पुलिस अपील

अधिकारियों द्वारा आमजन से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, आपसी भाईचारा एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित नहीं करने की समझाइश भी दी गई।

इसके अतिरिक्त विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा ओवरलोडिंग से बचने की सलाह दी गई।


बड़वानी पुलिस की अपील

बड़वानी पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि मोहर्रम पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 पर दें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!