सेंधवामुख्य खबरे
सेंधवा में 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर हेल्थ शिविर शुरू, पहले दिन 70 से अधिक लोगों ने कराया जांच

सेंधवा। रोटरी क्लब ऑफ सेंधवा एवं अग्रवाल समाज महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या विहार कॉलोनी में 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर हेल्थ शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3040 सुशील मल्होत्रा ने किया। इस शिविर में राजस्थान से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन, सुजोक एवं मैग्नेट थेरेपी के माध्यम से स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया जा रहा है। शिविर 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार शिविर के पहले दिन 70 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में भाग लेने के लिए ₹100 का पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

इस दौरान इंदौर से पहुंचे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा ने अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का निरीक्षण भी किया। साथ ही आगामी सत्र के अध्यक्ष कमल खंडेलवाल एवं सचिव प्रतीक गर्ग का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष गोविंद गोयल, सचिव अंकुश गोयल सहित पवन तायल, राजेश तायल, राहुल गर्ग, महेश गर्ग, गौरव तायल, अरविंद कुशवाह एवं अग्रवाल समाज महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।




