बड़वानी; आदर्श महाविद्यालय में करियर की राहे कार्यक्रम का आयोजन, रसायन शास्त्र करियर की अपार संभावना वाला विषय- डॉ. प्रमोद पंडित

बड़वानी ; शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में आयोजित रसायन शास्त्र विषय की प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट की परीक्षाओं में रसायन शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. चौहान ने बीएससी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए रसायन शास्त्र विषय में करियर की संभावनाओं एवं असीम अवसरों के बारे में बताया।
डॉ. चौहान ने अपनी व्याख्यान में कहा कि रसायन शास्त्र में प्रमुख रोजगार की दृष्टि से फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला तकनीशियन दवा उद्योग, पर्यावरण एजेंसी खाद्य उत्पाद कंपनी, केमिस्ट प्रोडक्शन, अनुसंधान, वरिष्ठ वैज्ञानिक, शैक्षणिक पद फार्मास्यूटिकल कंपनी पेट्रोकेमिकल, प्लास्टिक पॉलीमर, पेंट्स और उर्वरक उद्योग में अनेक प्रकार के रोजगार है। विद्यार्थी अपनी कुशलता और कार्यक्षमता के आधार पर इन क्षेत्रों में अवसर देख सकता है। स्कूल और महाविद्यालय में लेक्चर और प्राध्यापक के रूप में, पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक अनुसंधान के कार्यों में रसायन विज्ञान में स्नातक और स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को अवसर मिलते हैं। इनका लाभ उठाना चाहिए।

इस अवसर पर आदर्श कॉलेज रसायन विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रिया बघेल ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान में हमारे कालेज की स्नातक की प्रथम बैच है जो की बीएससी पूर्ण करके यहां से इस वर्ष अपने स्नातक डिग्री पूर्ण करेंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं रसायन शास्त्र के प्राध्यापक डॉ.प्रमोद पंडित ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में रोजगारपरक करियर को अपनाये एवं कोई ऐसा कार्य करें जिससे उन्हें शासकीय नौकरी के लिए मोहताज न होना पड़े। कोई छोटा सा स्टार्ट अप प्रारंभ करके अपना स्वयं का रोजगार प्रारंभ करने के लिए विद्यार्थियों को आगे आना चाहिए। तभी हम आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को प्राप्त कर सकेंगे।
महाविद्यालय के प्रोफेसर आकाश के और डॉक्टर रितेश भावसार ने भी विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से अवगत कराया डॉ. लखन परमार ने करियर की रहे कार्यक्रम में विभिन्न अवसर और उसमें जाने की प्रक्रिया से अवगत कराया कार्यक्रम का संयोजन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से किया गया था। वर्तमान में 12वीं पास विद्यार्थियों को महाविद्यालय विषय चयन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत मेजर माइनर पाठ्यक्रम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है कोई भी पालक और विद्यार्थी आदर्श महाविद्यालय में दोपहर 2.00 बजे आकर संपर्क कर सकता है।। करियर अवसर के कार्यक्रम में महाविद्यालय के दिलीप डूडवे, लगीन, भावना प्रजापत सहित अनेक विद्यार्थी अवस्थित



