खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी आदर्श महाविद्यालय में कॉलेज चलो अभियान तेज, विद्यार्थियों को प्रवेश और विषय चयन के लिए किया जा रहा प्रेरित

प्रथम वर्ष में विषय चयन को बताया महत्वपूर्ण, प्रवेश प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों से लगातार संपर्क कर रहा महाविद्यालय

जनोदय पंच। शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में कॉलेज चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा स्कूलों से संपर्क, फोन कॉल और मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को विषय चयन एवं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

विद्यार्थियों से किया जा रहा संपर्क

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कॉलेज चलो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत महाविद्यालय के प्राध्यापक स्कूलों से विद्यार्थियों की सूची प्राप्त कर उनसे फोन के माध्यम से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विषय चयन सहित अन्य शैक्षणिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है। डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा कि प्रथम वर्ष में विषय चयन विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

एनएसएस वालंटियर भी कर रहे प्रेरित

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजाराम मुवेल ने बताया कि ड्रॉप आउट विद्यार्थियों तक पहुंचने के लिए एनएसएस वालंटियर गांव और मोहल्लों में संपर्क कर रहे हैं। अभियान के नोडल डॉ. अनिल पाटीदार ने बताया कि समिति सदस्य डॉ. अंतिमबाला, डॉ. प्रिया बघेल और डॉ. रितेश भावसार विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्कूल प्राचार्यों और शिक्षकों के माध्यम से भी प्रवेश संबंधी जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा रही है।

प्रवेश प्रक्रिया और सत्यापन जारी

प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. दिनेश पाटीदार ने बताया कि प्रथम चरण में 45 विद्यार्थियों ने आदर्श महाविद्यालय का चयन किया, जिनमें से 25 मई दोपहर तक 12 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। शेष विद्यार्थियों से फीस जमा करने के लिए संपर्क किया जा रहा है। प्रथम चरण में प्रवेश हेतु फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई निर्धारित की गई है। वहीं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण की शुरुआत भी हो चुकी है। ऑनलाइन प्रवेश समिति के प्रभारी डॉ. मानक सोलंकी और डॉ. लखन परमार ने बताया कि 3 जून तक ऑनलाइन आवेदन और 4 जून तक दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

महाविद्यालय में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों को दस्तावेज सत्यापन कार्य के लिए नियुक्त किया गया है। इसमें डॉ. गीतांजलि, डॉ. डीआर मुजाल्दा, डॉ. नारायण पाटीदार, डॉ. रेवाराम मंडलोई, डॉ. तंजीम शेख, डॉ. आकाश एसके, डॉ. पूजा मंडलोई और डॉ. अल्केश मुवेल शामिल हैं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!