सेंधवा के सौरभ कुमार जैन बने स्वाणिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के बड़वानी जिला निदेशक
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में करेंगे कार्य

जनोदय पंच। सेंधवा के समाजसेवी सौरभ Kumar जैन को ‘स्वाणिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ का बड़वानी जिला निदेशक नियुक्त किया गया है। संस्था की ओर से यह जिम्मेदारी उनकी सामाजिक सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को देखते हुए सौंपी गई है।
प्रतिष्ठित संस्था ‘स्वाणिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ (Swaarnim Book of Records) द्वारा सौरभ कुमार जैन को बड़वानी जिले का डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संस्था के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता मुदित ओझा द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई। संस्था ने पत्र में सौरभ कुमार जैन की समाज के प्रति समर्पण भावना, सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता की सराहना की है।
प्रतिभाओं को मंच दिलाने पर रहेगा फोकस
नवनियुक्त जिला निदेशक सौरभ कुमार जैन ने बताया कि उनका उद्देश्य जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं, अनोखे आविष्कारों, कला, संस्कृति, शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि योग्य प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा।
लोगों से संपर्क करने की अपील
सौरभ कुमार जैन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास कोई विशेष हुनर, रिकॉर्ड बनाने योग्य उपलब्धि या समाज सेवा से जुड़ा उल्लेखनीय कार्य हो, तो वे संपर्क कर सकते हैं। उपलब्धियों की जांच के बाद उनका नाम ‘स्वाणिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज कराने की प्रक्रिया की जाएगी।
सौरभ कुमार जैन की नियुक्ति पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बड़वानी जिले की प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी।



