खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय पर एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग

खाटू श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने राम मंदिर चोरी प्रकरण और प्रदेश की राजनीति पर दिए तीखे बयान।

जनोदय पंच। बड़वानी जिले के ग्राम तलून में आयोजित खाटू श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर चोरी प्रकरण में चंपत राय पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर भी आरोप लगाए।

बड़वानी जिले के ग्राम तलून में सोमवार को आयोजित खाटू श्याम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी के मामले को लेकर चंपत राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि चंपत राय और मिश्रा पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि लोगों में भगवान राम और सनातन धर्म के प्रति आस्था है, तो वे इस चोरी और लूट को स्वीकार नहीं करेंगे।

चंदा देने और अदालत जाने की कही बात

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया है और आवश्यकता पड़ने पर वे अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग यदि भगवान राम के प्रति श्रद्धा रखते हैं, तो उन्हें राम जी के घर में हुई चोरी के जिम्मेदार लोगों को नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले की जिम्मेदारी भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर डाली।

मुख्यमंत्री मोहन यादव पर लगाए आरोप

मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव ने अपने परिवार और उनकी रियल एस्टेट कंपनियों को बड़े पैमाने पर जमीनों के कारोबार में उतारा है। यह बयान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान दिया।

कार्यक्रम में रहे कई जनप्रतिनिधि मौजूद

दिग्विजय सिंह रविवार रात बड़वानी पहुंचे थे। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे वे ग्राम तलून पहुंचे, जहां जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी के साथ खाटू श्याम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल और विधायक राजन मंडलोई भी उपस्थित रहे। मंच से दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर भी निशाना साधा।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!