खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न

बड़वानी;  जिले में विगत वर्षो में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों एवं मृतको की संख्या में वृद्धि हुई है। जिसके रोकथाम हेतु शहरी क्षेत्रों जैसे बड़वानी, सेंधवा, अंजड़, राजपुर आदि में यातायात में बाधित अतिक्रमण हटाये जाने के संबंध में कार्यवाही की जाये। साथ ही जिले के कुल 14 ब्लेक स्पाटो का निरीक्षण भी अनिवार्य रूप से करते हुए उन स्थानों पर दुर्घटना होने के कारणों का पता लगाया जाये एवं नये स्पाट अगर है तो उन्हे भी चिन्हांकित किया जाये।
कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पदमविलोचन शुक्ल ने उक्त बाते जिला सड़क सुरक्षा समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक के दौरान अधिकारी द्वय ने निर्देशित किया कि नगर पालिका सीएमओ और पुलिस प्रशासन जिले के ऐसे क्षेत्रों में जहां यातायात बाधित होने की समस्या आये दिन होती है, वहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जाकर लोगों को समझाईश दी जाये। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर बैठक का आयोजन कर लोगों के सुझावों के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही की जाये।
जिले के ब्लेक स्पाट के संबध में निर्देशित किया गया कि ये स्पाट कब चिन्हांकित हुए थे, तथा उस समय क्या कमियां थी, आज कितना सुधार हुआ है, जो भी कार्यवाही की गई इसका पूरा प्रतिवेदन बनाकर प्रस्तुत किया जाये। साथ ही ब्लेक स्पाट का निरीक्षण कर उन्हे वेरिफाई करे एवं अगर सुधार हो गया है तो उन्हे क्लोज करते हुए नये स्पाट का चिन्हांकन भी किया जाये। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी श्रीराकेश भूरिया, यातायात थाना प्रभारी सहित समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ एवं अधिकारीगण वीसी के माध्यम से जुडे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!