खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत का संदेश, 120 विद्यार्थियों ने जागरूकता गतिविधियों में लिया हिस्सा

शपथ, पेंटिंग, रैली, व्याख्यान और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए, युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील

जनोदय पंच। बड़वानी के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में नशामुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने शपथ, पेंटिंग, जागरूकता रैली, व्याख्यान और नुक्कड़ नाटक में भाग लिया। कार्यक्रम में नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

बड़वानी, 12 अक्टूबर 2026। शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत अभियान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना चौहान एवं निर्मला मौर्य के मार्गदर्शन में हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी. के. वर्मा ने की। सेवा संकल्प अभियान के नोडल डॉ. मधुसूदन चौबे, मुख्य अतिथि डॉ. आर. एस. मुजाल्दा तथा विशेष अतिथि डॉ. जयकिशन नैनानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रणजीत सिंहमेवाड़े ने किया। अंत में डॉ. वीरेंद्र सिंह मुजाल्दे ने अतिथियों, प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नशा गंभीर सामाजिक अभिशाप : डॉ. डी. के. वर्मा

प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी. के. वर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को धीरे-धीरे नष्ट करने वाला गंभीर सामाजिक अभिशाप है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नशामुक्ति के लिए केवल शासन स्तर पर प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए समाज, परिवार, शैक्षणिक संस्थानों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

स्वास्थ्य और सामाजिक समस्याओं के प्रति किया जागरूक

मुख्य अतिथि डॉ. आर. एस. मुजाल्दा ने नशे के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया।

विशेष अतिथि डॉ. जयकिशन नैनानी ने नशामुक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने की सहभागिता

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर पी. एस. बघेल, डॉ. सुप्रिया चौहान, डॉ. कल्पना सिसोदिया, डॉ. नदीम खान, डॉ. दत्तपाल भंवर, प्रोफेसर कदम सिंह डोडवा और प्रोफेसर राधा अलन्से सहित लगभग 20 अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!