खरगोन-बड़वानी

राजपुर में 16 माह से लापता नाबालिग अपहृता पाली से दस्तयाब, आरोपी को केंद्रीय जेल भेजा गया

भागसुर चौकी पुलिस ने तकनीकी, वैज्ञानिक और मुखबिर तंत्र की मदद से सुलझाया मामला, अपहृता परिजनों को सौंपी गई

राजपुर; थाना राजपुर (चौकी भागसुर) पुलिस को 16 माह से लापता नाबालिग अपहृता को दस्तयाब करने में सफलता मिली है। पुलिस ने अपहृता को ग्राम देसरी, जिला पाली (राजस्थान) से सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी विजय पिता परमानंद, निवासी भागसुर, को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय बड़वानी में प्रस्तुत किए जाने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया। अपहृता को विधिवत उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी एवं अपहृता की दस्तयाबी पर ₹2,000 की इनाम राशि घोषित की गई थी। प्रकरण में फरियादी की रिपोर्ट पर 7 अप्रैल 2025 को थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 213/25, धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि फरियादी की लगभग 16 वर्षीय पुत्री 3-4 अप्रैल 2025 की मध्यरात्रि को बिना बताए घर से चली गई थी।

विशेष टीम ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र से सुलझाया मामला

पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एस.डी.ओ.पी. राजपुर बी.एल. अटोदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजपुर माधवसिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। चौकी प्रभारी भागसुर उप निरीक्षक आशिक ख़ान एवं टीम ने तकनीकी, वैज्ञानिक और मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार पतारसी की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने पाली (राजस्थान) पहुंचकर दबिश दी और अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब किया। थाना राजपुर में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा अपहृता के विस्तृत कथन दर्ज किए गए, जिसके आधार पर प्रकरण में अन्य सुसंगत धाराएं भी जोड़ी गईं। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कविता कनेश, रितेश खत्री (साइबर सेल), प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल, राकेश अण्डेलकर, कमल ब्राह्मणे, आरक्षक अर्जुन (साइबर सेल), माखनलाल चतुरकर एवं दीपक जमरा की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!