खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

निवाली में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण हेतु पहुंचे विधायक श्याम बरडे और राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी

निवाली में आयोजित कथा में धर्म, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति के संदेशों को आत्मसात किया

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के निवाली नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में रविवार को पानसेमल विधायक श्याम बरडे एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धर्म, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति के संदेशों को जनजीवन के लिए प्रेरणादायी बताया।

निवाली नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में विधायक श्याम बरडे और राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी कथा श्रवण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कथा वाचक परम पूज्य पंडित कमल किशोर नागर के श्रीमुख से अमृतमयी कथा का श्रवण किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

धर्म और संस्कारों का मिला संदेश

विधायक श्याम बरडे ने कहा कि इस पावन अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी के साथ उपस्थित रहकर धर्म, अध्यात्म एवं भारतीय संस्कृति के दिव्य संदेशों को आत्मसात करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, सेवा, संस्कार, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करने वाली दिव्य प्रेरणा है।

समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार

कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म की महत्ता और मानव कल्याण के संदेशों का श्रवण किया गया। विधायक बरडे ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!