अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंजड़ में पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न, योग गुरुओं ने बताए स्वस्थ जीवन के सूत्र
योग, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार से स्वास्थ्य संवर्धन का संदेश, अजड़ में योग गुरु कृष्ण कांत सोनी सम्मानित

जनोदय पंच। बड़वानी। सुबह उठने की समस्या, मनुष्य की सबसे बड़ी समस्या है, यदि मनुष्य सुबह जल्दी उठने लगे तो जीवन की सभी समस्या ये आसानी से हल हो सकती हैं। अर्थात तनाव मुक्त, स्वस्थ जीवन। उक्त बातें मानव सेवा समिति अंजड़ के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश दादा खंडेलवाल ने मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर के समापन अवसर पर कही,दादा ने यम,नियम, आसन, प्राणायाम का महत्व समझाया। पतंजलि समिति के विट्ठल मामा ने कहा कि वर्तमान समय में बाबा रामदेव जी और श्रीं नरेन्द्र मोदी ने योग को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। योग गुरु कृष्ण कांत सोनी ने निशुल्क शिविर में प्रशिक्षण देते हुए कहा कि सबसे बड़ी समस्या है, व्यक्ति का शर्मीला पन और संकोची स्वभाव इस कारण वह स्वास्थ्य से दूर होता जा रहा है। समाज को प्रेरणा देने वाले यदि रोगी है तो युवा कैसे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकते हैं। योग गुरु ने आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि का प्रशिक्षण निशुल्क दिया। इस अवसर पर योगगुरु का सम्मान श्रीफल, पट्टा,नगद पुरस्कार देकर किया गया। इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना अंजड़, लायंस क्लब अजड़,मानव सेवा समिति अजड़,नगर परिषद अजड़ आदि के सहयोग से यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्राणायाम शिविर आयोजित किया गया।इस अवसर पर ओम् दादा खंडेलवाल, विट्ठल मामा, साकेत इंटरनेशनल स्कूल के सुनिल मामा, धर्मेंद्र जैन, पंकज मराठे आदि वरिष्ठ साधक, पत्रकार गण आदि मौजूद थे। फ़ोटो योग गुरु कृष्ण कांत सोनी को सम्मानित करते हुए ओम् दादा, विट्ठल मामा, एवं सम्माननीय सदस्य साथी।



