सेंधवा में 31 साल बाद साथ जुटे कॉलेज के दोस्त, विश्व संगीत दिवस पर यादों और रिश्तों का हुआ उत्सव
फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप का अनूठा मिलन: सेंधवा में 22 कपल्स ने गीत-संगीत और दोस्ती के रंग बिखेरे

सेंधवा ; विश्व संगीत दिवस एवं योग दिवस के उपलक्ष में सेंधवा शहर में करीब 31 साल बाद बीएससी बीए बीकॉम के दोस्तों द्वारा बनाया गया फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप अंतर्गत गेट टूगेदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजन से जुड़े गणेश निकुंभ द्वारा बताया गया इस बार कार्यक्रम जीवन साथी के साथ रखा गया था जिसमें 22 कपल्स शामिल हुए सभी मित्र चिकित्सा स्वास्थ्य बैंकिंग इंजीनियरिंग और व्यावसायिक क्षेत्र में से जुड़े हुए हैं कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को एक साथ लाने एवं आपसी संबंधों को मजबूत करना है कार्यक्रम की शुरुआत गीत संगीत के साथ हुई सभी कपल्स द्वारा अपना परिचय के दौरान अपने जीवन से जुड़ी खूबसूरत यादव को साझा किया गया

कार्यक्रम में मंदसौर की गायिका सीमा गर्ग द्वारा गणेश निकुंभ के साथ युगल गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा मनीष मित्तल ,संतोष यादव ,विनोद वाद्य ,आशीष आर्य द्वारा दोस्ती से जुड़े खूबसूरत गीतों की प्रस्तुति दी गई। कपल डांस में गोविंद पांडे ,नितिन सोनी, अंतिम अग्रवाल ,सुधीर गुले,सुनील जायसवाल गजेंद्र शर्मा के साथ पंकज झवर एवं उमेश शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कपल्स के लिए रखे गेम्स में भावेश हीरे ,बबलू जैन अंतिम अग्रवाल गजेंद्र शर्मा , मनोज गुप्ता ने अपना जौहर दिखाया।




