खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक श्याम बरडे बोले, योग मानवता कल्याण का अमृत कलश है

पानसेमल में योग दिवस पर जुटे छात्र, नागरिक और अधिकारी, योग को दिनचर्या में अपनाने का आह्वान

पानसेमल । जनोदय पंच। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और श्रेष्ठ जीवन का आधार है। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पानसेमल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय परिसर में क्षेत्र के लोकप्रिय जनसेवक एवं विधायक श्याम बरडे के मुख्य आतिथ्य में भव्य योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक श्याम बरडे ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी योग परंपरा आज संपूर्ण विश्व के लिए मानवता कल्याण का अमृत कलश बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज विश्व के 190 से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जो भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा का वैश्विक सम्मान है।

स्वस्थ जीवन के लिए योग आवश्यक

उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए उतना ही आवश्यक है, जितना भोजन के लिए जल। नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है, आत्मविश्वास बढ़ता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव होता है। प्रातःकाल योग करने वाला व्यक्ति दिनभर ऊर्जावान एवं सकारात्मक बना रहता है।

योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा

विधायक बरडे ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। जब व्यक्ति स्वस्थ होगा, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा। इसलिए हमें योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखते हुए अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना चाहिए तथा विकसित एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!