खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी महाविद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वन महोत्सव सप्ताह, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

डॉ. प्रमोद पंडित बोले— पेड़ लगाना प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का आधार है

जनोदय पंच। बड़वानी। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय आदर्श महाविद्यालय, बड़वानी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर जागरूकता व्याख्यानमाला, जनजागरूकता रैली तथा व्यापक पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में बरगद, नीम, आम, आंवला एवं अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का प्रभावी प्रयास है। प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ. बी. एस. मुजाल्दा वरिष्ठ प्राध्यापक ने स्वयंसेवकों से पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. गीतांजलि दसौंधी डॉ सुनीता सोलंकी डॉ दिलीप पाटीदार डॉ.आकाश एस्के, डॉ ओमना सेनानी, डॉ पूजा मंडलोई, डॉ डीआर मुजाल्दा, डॉ रेवाराम मंडलोई, डॉ प्रकाश वास्के सहित समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रो. आर आर मुवेल कार्यक्रम अधिकारी स्वयंसेवकों में शीतल बंडोड, वैष्णवी, रूचिका तोमर, संजय भंडारी, लक्ष्य मोगरे, शुभम मुजाल्दा, आलिया खान, शर्मिला, सीमा अलावा सहित समस्त विद्यार्थियो ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!