खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में पुलिस का जनसंवाद अभियान तेज, सघन पैदल भ्रमण कर सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने पर जोर

पुलिस का जनजागरूकता अभियान,   सुरक्षा और जागरूकता पर विशेष फोकस

जनोदय पंच। बड़वानी जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में सघन पैदल भ्रमण और जनसंवाद अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों ने आमजन, महिलाओं और बच्चों से संवाद कर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।


पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार पैदल भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान आमजन, महिलाओं और बच्चों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनजागरूकता के प्रमुख बिंदु
अभियान के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन और इमरजेंसी सेवाओं की जानकारी दी गई। बाल विवाह रोकथाम को लेकर समझाइश दी गई। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। नशा कर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।

सार्वजनिक सुरक्षा और अनुशासन पर जोर
पुलिस द्वारा आमजन को सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने की समझाइश दी गई। अभियान का उद्देश्य जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करना है।

पुलिस की अपील और भागीदारी
इस अभियान में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही। आमजन से अपील की गई कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा न करें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!