खरगोन-बड़वानीमालवा-निमाड़मुख्य खबरे

आवास योजना की तीसरी किस्त के लिए रिश्वत लेते सरपंच पति और सचिव लोकायुक्त के जाल में फंसे

सनावद के भोमवाड़ा में 8 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए सरपंच प्रतिनिधि और सचिव, लोकायुक्त की तीसरी ट्रैप कार्रवाई

 खरगोन। दिनेश गीते। सनावद के भोमवाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आया। लोकायुक्त इंदौर ने सरपंच प्रतिनिधि चिंताराम भोमारे और सचिव जितेंद्र पवार को 8 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा।

फरियादी की शिकायत और ट्रैप कार्रवाई
लोकायुक्त डीएसपी आनंद चौहान के अनुसार ग्राम भोमवाड़ा निवासी कविता गजेंद्र यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत हुए थे, जिसमें दो किस्त 25 हजार और 40 हजार रुपए मिल चुके थे। तीसरी किस्त 60 हजार रुपए के लिए चिंताराम भोमारे और जितेंद्र पवार द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी जा रही थी।

रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी
शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और थाने के सामने कोल्ड ड्रिंक ठेलों के पास कार्रवाई की। यहां चिंताराम भोमारे और जितेंद्र पवार को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया। कार्रवाई पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जारी रही। जितेंद्र पवार ग्राम पंचायत भोमवाड़ा में सचिव हैं, जबकि चिंताराम भोमारे सरपंच प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं।

पूर्व में भी हुई दो ट्रैप कार्रवाई
जिले में इस माह लोकायुक्त इंदौर की यह तीसरी कार्रवाई है। इससे पहले भीकनगांव में मयंक जैन को 15 हजार रुपए और झिरन्या में प्रभात परमार्थी को 2 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

टीम और शिकायतकर्ता का बयान
कार्रवाई में आरक्षक विजय कुमार, अनिल परमार, शैलेंद्र बघेल, आशिष नायडु, पवन पटोरिया और दो गवाह शामिल रहे। कविता गजेंद्र यादव ने बताया कि एक वर्ष से राशि देने में आनाकानी की जा रही थी और बार-बार रिश्वत मांगी जा रही थी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!