खरगोन-बड़वानी

दीपावली मिलन समारोह एवं एसआईआर को लेकर भाजपा की बैठक, बैठक प्रभारी डॉ. पवार ने दी जानकारी

जनोदय पंच। पानसेमल। क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह के निमित्त पानसेमल विधानसभा के जलगोन मंडल(पानसेमल) की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ हुकुम पवार द्वारा प्रभारी के रूप में बैठक ली गई ।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर अधिक से अधिक संख्या में दिनांक 13 नवम्बर 2025 गुरुवार को पानसेमल में आयोजित होने वाले दीपावली मिलन समारोह में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में आने का आह्वान किया।
डॉ हुकुम पवार द्वारा बताया गया कि बैठक में एसआईआर पर भी चर्चा की गई एस ,आई, आर ,मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रत्येक मतदाता को एन्यूमरेशन फार्म वितरण करेंगे
प्रत्येक मतदाता के घर कम से कम तीन बार दौरा करेंगे मृत या स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान करेंगे नए मतदाता को जोड़ेंगे हम सभी को शासन के इस कार्य में सहयोग करना चाहिए। जलगोंन मंडल की 16 पंचायत के 44 बूथो पर प्रभारी सह प्रभारी नियुक्त कर दायित्व दिया गया।
कार्यक्रम में जिला विकास समिति सदस्य श्री कन्हैया जैन जी, जिला उपाध्यक्ष श्री राम सोनोने जी मंडल अध्यक्ष श्री चौनसिंह गदरेजी , पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुशवाहा जी अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री इस्माइल खान जी मंडल महामंत्री श्री उत्तम भाई चौहान जी एवं श्री योगेश जैन,मंडल उपाध्यक्ष श्री राकेश दावरे जी सरपंच श्री शेर सिंह भाई श्री श्री चुन्नीलाल माली जी सहित बड़ी संख्या में सम्माननीय कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन उपस्थित हुए

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!