मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

सेंधवा में विधायक मोंटू सोलंकी ने जिला पंचायत सीईओ पर सचिवों से अवैध वसूली के लगाए आरोप, जिला सीईओ ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

जिला पंचायत सीईओ काजल जावला ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कार्रवाई को नियम अनुसार बताया।

जनोदय पंच। सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी ने जिला पंचायत सीईओ काजल जावला पर पंचायत सचिवों से अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। ग्राम पाड़छा दौरे के दौरान दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत सीईओ काजल जावला सचिवों को निलंबन की धमकी देकर 10-10 लाख रुपये की वसूली कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों के दौरे और बैठकों की जानकारी उन्हें नहीं दी जाती।

ग्रामीण समस्याओं को लेकर जताई नाराजगी

ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र में लोग पेयजल, खराब सड़कों और पुलियों की समस्या से जूझ रहे हैं, जबकि अधिकारी मनमानी और वसूली में लगे हैं। उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे तानाशाही बताया।

सीईओ ने आरोपों को बताया निराधार

जिला पंचायत सीईओ काजल जावला ने विधायक के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम पाड़छा में आयोजित गंगा दशहरा कार्यक्रम में विधायक को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि एक जनपद में कई कार्यक्रम होते हैं और हर कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी संभव नहीं होती।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!