सेंधवा
पेपर लीक और महंगाई को लेकर जिला महिला कांग्रेस का धरना आज

सेंधवा। जिला महिला कांग्रेस बड़वानी अध्यक्ष सुभद्रा परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नीट परीक्षा पेपर लीक मामले एवं देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला महिला कांग्रेस द्वारा बुधवार 20 मई को धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। धरना सुबह 11 बजे से सेंधवा विधायक कार्यालय के पास शुरू होगा। इसके बाद दोपहर ढाई बजे महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा। सुभद्रा परमार ने महिला कांग्रेस की सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।



