मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में निमाड़ मालवा प्रीमियर लीग सम्पन्न, रॉयल्स सिंडिकेट ने रोमांचक मुकाबले में 12 रन से जीता फाइनल

स्वर्गीय विष्णुप्रसाद जी यादव (बाबूजी) की स्मृति में आयोजित स्पर्धा में हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने बढ़ाया उत्साह

जनोदय पंच। सेंधवा के दशहरा मैदान में आयोजित निमाड़ मालवा प्रीमियर लीग रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में रॉयल्स सिंडिकेट ने मिनी वारियर्स को 12 रन से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को एक लाख इक्यावन हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।

फाइनल मुकाबले में रॉयल्स सिंडिकेट की जीत

समाजसेवी स्वर्गीय विष्णुप्रसाद जी यादव (बाबूजी) की स्मृति में आयोजित स्पर्धा के समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमति बसंतीदेवी जी यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय यादव, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्याम एकड़ी, पार्षद छोटू चौधरी, मानव सेवा समिति के निलेश जैन, रक्तदाता अशोक राठौड़ और महेंद्र परिहार मौजूद रहे। अतिथियों ने रॉयल्स सिंडिकेट के मालिक निखिल गुप्ता और रिया गुप्ता के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस सम्पन्न करवाया। मिनी वारियर्स के मालिक भगवान सिताले भी उपस्थित रहे।

धुर्व ठाकुर और रेनम स्टार का शानदार प्रदर्शन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स सिंडिकेट ने निर्धारित 10 ओवर में 114 रन बनाए। टीम की ओर से धुर्व ठाकुर ने 57 रन की पारी खेली। जवाब में मिनी वारियर्स की टीम 101 रन ही बना सकी। मिनी वारियर्स के रेनम स्टार ने 51 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। रॉयल्स सिंडिकेट ने 12 रन से मुकाबला जीतकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को एक लाख इक्यावन हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को पचहत्तर हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।

आयोजन से जुड़े लोगों का सम्मान

स्पर्धा के सफल संचालन और कॉमेंट्री के लिए अनिस शेख़ को संजय यादव ने सम्मानित किया। श्रेष्ठ आयोजन के लिए सन्नी गुप्ता, प्रचार-प्रसार के लिए निखिल गुप्ता और अमन गुप्ता, स्कोरर तनिष्क सोनी तथा अंपायरिंग के लिए शिरीष दवे, श्याम कटारे, अनूप चौधरी और प्रफुल्ल धुर्वे का सम्मान किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्याम एकड़ी ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। अशोक राठौड़ और महेंद्र परिहार ने आयोजन के लिए भाजपा नेता संजय यादव का आभार व्यक्त किया। संचालन अनिस शेख़ ने किया। एल्डरमेन श्रीमति कृष्णा पालीवाल और जिला मंत्री मेघा एकड़ी भी मौजूद रहीं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!