खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। सोमवती अमावस्या पर बड़वाह के इंदौर इच्छापुर हाइवे पर यातायात का भारी दबाव…एसडीएम, एसडीओपी व टीई ने संभाला मोर्चा…

कपिल वर्मा बड़वाह। इंदौर इच्छापुर हाइवे पर सोमवार को पुरुषोत्तम मास मे विशेष योग से आई सोमवती अमावस्या पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग व नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर स्नान पूजन दर्शन करने को लेकर बड़ी संख्या मे श्रद्धालुगण फोर व्हीलर वाहन से पहुंच रहे है।

इसको लेकर हाइवे पर यातायात का भारी दबाव बना हुआ हैं। जिससे कई बार जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई। हाइवे पर यातायात सुचारू करने के लिए नावघाटखेड़ी स्थित दादा दरबार के समीप एसडीएम सत्यनारायण दर्रा एसडीओपी अर्चना रावत, थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने मोर्चा संभाला।

व यातायात को सुचारू करने में मुस्तैदी से लगे हुए है।

 

एसडीएम सत्यनारायण दर्रा ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर आज हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है। जिसके कारण नर्मदा घाट पर भारी भीड़ देखने को मिली हैं। राजस्व विभाग के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी तैनात है।

एसडीएम ने बताया कि आज वाहनों का दवाब अधिक होने से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा हैं। छोटे वाहनों को कटगढ़ा होते हुए भेजा रहा है वही इंदौर से आने वाले छोटे वाहनों को नहर के रास्ते होते हुए ओंकारेश्वर रोड भेजा जा रहा हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!