सेंधवामुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

सेंधवा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 135 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

सेंधवा। लायंस क्लब, अग्रवाल समाज महिला मंडल एवं नारायणदास हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को श्याम बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 135 महिलाओं एवं पुरुषों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

शिविर का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन एवं संत श्री नारायणदास के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। शिविर में आए मरीजों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं वजन की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक उपचार एवं सावधानियों के संबंध में परामर्श दिया गया।


अग्रवाल समाज महिला मंडल अध्यक्ष सपना अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा आमजन को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के चलते महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं दे पाती हैं। ऐसे शिविर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।लायंस क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल ने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं एवं अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए उपयोगी साबित होते हैं। समय पर स्वास्थ्य जांच होने से कई बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाया जा सकता है और उनका उचित उपचार संभव होता है। उन्होंने शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

शिविर में महिलाओं के लिए महिला रोग, बांझपन एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका दिवाकर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यम पाण्डेय तथा हृदय रोग, श्वास रोग एवं जनरल फिजिशियन डॉ. जिशान मंसूरी ने सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के समापन अवसर पर चिकित्सकों एवं स्टाफ का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजन में अग्रवाल समाज एवं लायंस क्लब के सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर राजेंद्र नरेडी, कैलाश एरन, श्यामसुंदर तायल, गिरधारी गोयल, गोपाल तायल, सुनील अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विजय गोयल, पियूष दुबे, सौरभ तायल, सपना गोयल, रितु गोयल, किरण तायल, सुशीला सिवहल, मीना चौमूवाला, संतोष चौमूवाला, रानी मंगल, ऊषा तायल, ज्योत्सना अग्रवाल, टीना गर्ग, सरोज मंगल, संगीता मित्तल सहित समाजजन एवं लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!