सेंधवामुख्य खबरे

वरला में कृषि आदान व्यापारियों की हड़ताल, समस्याओं के समाधान को लेकर सौंपा ज्ञापन, एक माह में कार्रवाई न होने पर चेतावनी

व्यापारियों का प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपा,   मांगों के समर्थन में एक दिन का बंद

जनोदय पंच। पंकज लड्ढा। वरला में कृषि आदान व्यापारियों ने लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार संतोष कोठारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


कृषि आदान व्यापारी संघ के बैनर तले व्यापारियों ने सोमवार को हड़ताल की। बड़ी संख्या में व्यापारी तहसील कार्यालय पहुंचे और नायब तहसीलदार संतोष कोठारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (AIDA) देशभर के लगभग 5 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है।

खाद लिंकिंग और आपूर्ति पर आपत्ति
ज्ञापन में खाद पर जबरन लिंकिंग का मुद्दा उठाया गया। व्यापारियों ने बताया कि उर्वरक कंपनियां सब्सिडी वाले खाद के साथ अन्य उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य करती हैं। यूरिया आपूर्ति रेलहेड तक सीमित होने से अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है। FOR व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।

मार्जिन और नियमों में बदलाव की मांग
व्यापारियों ने न्यूनतम 8 प्रतिशत मार्जिन तय करने, ‘साथी’ पोर्टल को वैकल्पिक बनाने, बीज व कीटनाशक नियमों में संशोधन और अवैध HTBT बीजों पर रोक की मांग रखी।

कीटनाशक और लाइसेंस संबंधी मांगें
एक्सपायर्ड कीटनाशकों की वापसी, झूठी शिकायतों पर जांच समिति गठन और लाइसेंस निलंबन के मामलों में 21 दिन में बहाली की मांग भी उठाई गई। चेतावनी दी गई कि एक माह में समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन बंद किया जाएगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!