सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा के नांदिया गांव के पास दर्दनाक टक्कर, मौके पर युवक ने तोड़ा दम; घायल पिता-पुत्री को सरपंच प्रतिनिधि अटल आर्य ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया

वरला-बलवाड़ी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जनोदय पंच। सेंधवा से करीब 15 किलोमीटर दूर नादिया गांव के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में शांतिलाल तरोले की मौके पर मौत हो गई। वहीं गमा और उनकी पुत्री मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार सिविल अस्पताल सेंधवा में जारी है।

युवक की मौके पर मौत, पिता-पुत्री घायल

सेंधवा से लगभग 15 किलोमीटर दूर वरला-बलवाड़ी मार्ग पर सोमवार दोपहर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस के अनुसार, कोलकी गांव निवासी गमा अपनी पुत्री मोनू के साथ बाइक से सेंधवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलवाड़ी की दिशा से आ रहे बाइक सवार शांतिलाल तरोले की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। शांतिलाल तरोले ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गमा और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

सरपंच प्रतिनिधि ने पहुंचाई मदद

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कोलकी के सरपंच प्रतिनिधि अटल आर्य ने अपने निजी वाहन से घायल पिता-पुत्री को तत्काल सिविल अस्पताल सेंधवा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम दोनों का उपचार कर रही है। सूचना मिलने पर डायल-112 के पायलट दीपक पाटील और प्रधान आरक्षक रमेश चौहान मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक शांतिलाल तरोले के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

परिजनों ने बताया कि शांतिलाल तरोले पेशे से किसान थे और सोमवार को किसी जरूरी काम से बलवाड़ी जा रहे थे। इसी दौरान नादिया गांव के पास यह हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीण थाना पुलिस दुर्घटना के सही कारणों की जांच में जुट गई है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!