जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक संपन्न

सेंधवा। शहर के कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, शहर कांग्रेस, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस और जिला कांग्रेस पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी, जिला संगठन महामंत्री नासिर खान, प्रदेश कांग्रेस महासचिव पूर्व विधायक ग्यारसी लाल रावत ने दिनांक 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम जिसमें राहुल गांधी उपस्थित रहेंगे

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता से गहन चर्चा की गई एवं दिशा निर्देश दिए गए ।उक्त बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र एवं प्रभार सौंपे गए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी ने इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गाड़वे ने कहा कि इंदौर में होने वाले इस कार्यक्रम मैं अधिक से अधिक छात्रों को ले जाया जाएगा और उनकी आवाज को राहुल गांधी जी तक पहुंचाया जाएगा।


मंडलम अध्यक्ष प्रशांत सेन ने कहा कि इंदौर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरचरण भाटिया,दिलीप काका, अरुण ठक्कर, परसराम सेनानी, विमल सोलंकी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल शाह, इलमुद्दीन मंसूरी, कय्यूम पेंटर, शिवकुमार यादव, सुगराबेन, रामदास भाई,फिरोज मंसूरी, कय्यूम मौलाना, किशोर राठौड़,विजय बाबदड, भाई दास महाराज, किशोर मालवीय,सलीम भाई, जतन किराडे, सुरेश गुप्ता, किशन शर्मा,वरला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय द्विवेदी, चाचरिया ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गुलशिंग आर्य, जानी भाई, रऊफ हनफ़ी, किशोर राठौड़, मुन्ना भाई शेख, संजय जीरीजामली, प्रताप भाई, सुमेश सोलंकी, हरदास भाई आदि शामिल रहे। उक्त उक्त सूचना एडवोकेट प्रशांत सेन द्वारा दी गई।

