वैश्य महासम्मेलन की संभागीय बैठक 08 सितंबर को सेंधवा में होगी आयोजित, रूपरेखा तैयार

सेंधवा: वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की संभागीय बैठक आगामी 08 सितंबर को सेंधवा में आयोजित की जाएगी।
जिला मीडिया प्रभारी निलेश अग्रवाल ने बताया की इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर संभागीय अध्यक्ष ओम खंडेलवाल ने आयोजन स्थल का दौरा कर स्थानीय पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की । बैठक में संभाग के विभिन्न जिलों से आने वाले समाजबंधुओं की सहभागिता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

संभागीय अध्यक्ष खंडेलवाल ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना और क्षेत्रीय स्तर पर आ रही सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों के समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाना है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी सम्मिलित होंगे | कार्यक्रम मे वैश्य समाज के जनप्रतिनिधियो का सम्मान भी किया जाएगा|कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सेंधवा में होने वाले इस आयोजन को लेकर वैश्य समाज के सदस्यों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
जिला अध्यक्ष मनीष मंडोवरा ने संभाग , जिले, तहसील के सभी पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्ध जनों से इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी राजेश गर्ग, अंकित गोयल, चेतन अग्रवाल, पंकज गुप्ता, लखन पालीवाल उपस्थित रहे|



