सेंधवा

मारवाड़ी ब्राह्मण समाज ने सेवानिवृत्त प्रो. शर्मा का किया सम्मान

सेंधवा। शिक्षक दिवस के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण समाज ने सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. के.आर. शर्मा का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। रविवार शाम समाजजन माउंट लिट्रा स्कूल पहुंचे और शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. शर्मा के योगदान को याद किया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष जयंत शर्मा ने व समाजजनों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया।

समाज अध्यक्ष जयंत शर्मा ने कहा कि प्रो. शर्मा ने अपने सेवाकाल में पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

समाज उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने अपने विद्यार्थी जीवन में प्रो. शर्मा से मिले मार्गदर्शन को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रो. शर्मा ने 1970 से 2008 तक 38 वर्षों तक पीजी कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं। उनके मार्गदर्शन और शिक्षण से लाभान्वित हजारों विद्यार्थी आज देश-विदेश में विभिन्न उच्च पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।सम्मान से अभिभूत प्रो. के.आर. शर्मा ने मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जयंत शर्मा, राधेश्याम शर्मा, दामोदर शर्मा, राजेश जोशी, ओमप्रकाश शर्मा, घनश्याम शर्मा, राजेश शर्मा, लखिया शर्मा, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. श्वेता शर्मा, प्राचार्य डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, पवन शर्मा, अमर शर्मा, राम शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, सर्वेश्वर व्यास, चेतन शर्मा सहित समाजजन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!