सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में PMUMS की अहम बैठक 14 जून को, 11 शिक्षक परिवारों को मिली 2.08 करोड़ सहायता

PMUMS शिक्षक संगठन की बैठक में कर्मचारी कल्याण कोष अभियान, संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर होगी चर्चा।

जनोदय पंच। PMUMS शिक्षक संगठन, ब्लॉक सेंधवा की महत्वपूर्ण बैठक 14 जून को आयोजित होगी। संगठन ने अब तक 11 दिवंगत शिक्षक परिवारों को ₹2.08 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की है। वहीं कर्मचारी कल्याण कोष अभियान के तहत 45,062 शिक्षक साथियों के सहयोग से ₹77.54 लाख से अधिक राशि एकत्र की गई है।

14 जून को सेंधवा में होगी संगठन की बैठक

सेंधवा। शिक्षक हितों एवं सामाजिक सरोकारों के लिए कार्यरत PMUMS शिक्षक संगठन, ब्लॉक सेंधवा की महत्वपूर्ण बैठक 14 जून 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे उत्कृष्ट बालक हायर सेकेंडरी स्कूल, पुराना ए.बी. रोड, सेंधवा में आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष अमजद खान एवं PMUMS टीम सेंधवा द्वारा किया जा रहा है। जिला मीडिया प्रभारी मनोज मराठे ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष रघुवीर सोलंकी एवं जिला आईटी प्रभारी सीतेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सेंधवा ब्लॉक के साथ-साथ निवाली एवं अन्य क्षेत्रों में निवासरत शिक्षक साथियों, पदाधिकारियों एवं पंजीकृत सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

11 दिवंगत शिक्षक परिवारों को ₹2.08 करोड़ की सहायता

संगठन ने सेवा और सहयोग की भावना के तहत अब तक 11 दिवंगत शिक्षक परिवारों को कुल ₹2 करोड़ 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार यह अभियान सहयोग, पारदर्शिता और आपसी विश्वास के आधार पर संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक दिवंगत शिक्षक परिवार को दी गई सहायता का विवरण भी सदस्यों के बीच साझा किया जा रहा है, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

कर्मचारी कल्याण कोष अभियान को मिल रहा सहयोग

जिला मीडिया प्रभारी मनोज मराठे ने बताया कि कर्मचारी कल्याण कोष सहयोग अभियान के 8 दिन पूर्ण हो चुके हैं। 12 जून 2026 तक 45,062 शिक्षक साथियों के सहयोग से ₹77,54,220 की राशि एकत्रित हो चुकी है। जून 2026 के लिए अंशदान राशि ₹180 निर्धारित की गई है। PMUMS पोर्टल पर उपलब्ध QR कोड के माध्यम से सहयोग राशि जमा कर UTR नंबर पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है। ब्लॉक अध्यक्ष अमजद खान ने शिक्षक साथियों से इस मानवीय पहल से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह व्यवस्था भविष्य में किसी भी साथी के परिवार पर आने वाले आकस्मिक आर्थिक संकट में सहारा बनेगी। वहीं सेंधवा ब्लॉक के आईटी प्रभारी अनिल किराडे ने सभी शिक्षक साथियों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!