मालवा-निमाड़

सेंधवा; जिला स्तरीय समितियों में युवाओं को जिम्मेदारी मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

जिला स्तरीय समितियों में सेंधवा क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व मिलने पर भाजपा नेताओं ने जताई खुशी।

जनोदय पंच। बड़वानी जिले की विभिन्न जिला स्तरीय समितियों में सेंधवा क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। जिला प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल के निर्देश पर गठित समितियों में कई स्थानीय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

समितियों में सेंधवा को मिला प्रतिनिधित्व

सेंधवा में भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार गठित बड़वानी जिला डिस्ट्रीक्ट स्किल कमेटी में अशासकीय सदस्य के रूप में तीन सदस्यों की नियुक्ति की गई है। समिति में सेंधवा के युवा मोर्चा नेता रोहित गर्ग को सदस्य बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से युवाओं में उत्साह का वातावरण है।

इसी प्रकार जिला रोगी कल्याण समिति में डॉ. अश्विन जैन को सदस्य बनाया गया है। वहीं जिला स्तरीय लघु एवं मध्यम उद्यम उद्योग संवर्धन बोर्ड में उद्योगपति अंकित गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय अनुदान समिति में राजेश गर्ग को शामिल कर सेंधवा क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई प्रसन्नता

समितियों में सेंधवा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को स्थान मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। भाजपा नेताओं ने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा युवाओं को प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

नियुक्तियों पर भाजपा नेता विकास आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, एस. वीरा स्वामी, सुनील अग्रवाल, सुरेश गर्ग, अरुण चौधरी, राहुल पवार, मोहन जोशी, छोटू चौधरी, विवेक तिवारी, विवेक छाबड़ा, सचिन शर्मा एवं प्रकाश निकुम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!